श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत बयारा के समय माता चौखड़िया धाम में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस यज्ञाचार्य, कथा व्यास आचार्य पंडित कंचन शुक्ल के मार्गदर्शन व सानिध्य में विधि-विधान से वेदी पूजन के पश्चात भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली। जिसमें पीतांबरधारी महिलाएं कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए बयारा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए ग्राम रसूलपुर के समस्त मंदिरों में पूजा-अर्चन करते हुए रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग, मिडिल स्कूल होते हुए नगर पंचायत मगहर के मुख्य मार्ग से चल कर आमी नदी से कलश में जल भरने बाद पुन: मगहर से इस्लामनगर, मोहम्मदपुर काठर व अशरफाबाद होते कार्यक्रम स्थल पहुंच कलश यात्रा समाप्त हुई।
कथा व्यास आचार्य पंडित कंचन शुक्ल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति की प्राप्ति होती है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त होता है।
जन सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आस-पास के गाँव के लोगों द्वारा सक्रिय सहभाग किया जा रहा है। कलश यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी धर्मेंद्र यादव, राजीव यादव, महानंद पाल, गजपति सिंह, भूपेंद्र यादव,अनिल गौड़ संजय यादव, राजनाथ प्रधान रसूलपुर , हरिहर यादव , अनिल यादव , सुदीप यादव सहित विभिन्न गांवों हजारों नर-नारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आज का पंचांग : तिथि-नक्षत्र देखकर ही करें शुभ कार्य

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार | तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय की…

1 hour ago

आज का अंक ज्योतिष: कौन-सा मूलांक रहेगा सबसे भाग्यशाली

🔮 आज का अंक ज्योतिष: मूलांक 1 से 9 का विस्तृत भविष्यफल, जानें आज का…

1 hour ago

बेलसरा गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार 9 फरवरी से 13 फरवरी तक…

3 hours ago

देवरिया में धारा 163 लागू: दो माह तक निषेधाज्ञा, कानून-व्यवस्था सख्त

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आगामी त्योहारों,…

3 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला, बच्चों और युवाओं को साइबर सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन…

4 hours ago