दो दिवसीय स्टाइल समिट एवं ग्रैंड वस्त्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
पोद्दार टेक्सटाइल्स, गोरखपुर के तत्वावधान में देश की अग्रणी टेक्सटाइल कंपनी डोनियर इंडस्ट्रीज़, मुंबई द्वारा साड़ियों व लेडीज़ सूट्स की दो दिवसीय स्टाइल समिट एवं ग्रैंड वस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ होटल रमाडा में भव्य रूप से हुआ। 4 और 5 जनवरी को आयोजित इस वस्त्र महोत्सव का उद्घाटन बॉलीवुड स्टार अक्षरा सिंह और डोनियर इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में डोनियर की प्रीमियम रेंज—टीआर सूटिंग, शर्टिंग, कॉम्बो, सूट लेंथ, सफारी, एथनिक, कॉटन सूटिंग व कॉटन शर्टिंग—का व्यापक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही देश की प्रमुख लेडीज़ वियर ब्रांड्स की साड़ियाँ, लहंगे और लेडीज़ सूट्स की नवीनतम डिज़ाइन श्रृंखलाएँ विशेष रूप से व्यापारियों के लिए प्रस्तुत की गईं। पहले दिन उत्तर प्रदेश और बिहार के लगभग 445 व्यापारियों ने सहभागिता कर बड़े स्तर पर बुकिंग की, जिससे आयोजन को उल्लेखनीय सफलता मिली।

उद्घाटन अवसर पर अक्षरा सिंह ने कहा कि पोददार टेक्सटाइल्स ने पूर्वांचल में फैशन और गुणवत्ता को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और ऐसे आयोजन क्षेत्रीय व्यापार को नई दिशा देते हैं। डोनियर समूह के डायरेक्टर अजय अग्रवाल ने गोरखपुर की सकारात्मक ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि पोददार टेक्सटाइल्स ने अल्प समय में डोनियर को पूर्वांचल के प्रमुख ब्रांडों में स्थापित करने में अहम योगदान दिया है।

पोददार टेक्सटाइल्स के महेश पोद्दार ने बताया कि यह पूर्वांचल की एकमात्र ऐसी प्रदर्शनी है, जहाँ उत्पादक, विक्रेता और क्रेता—तीनों को एक ही मंच पर जोड़ने का अवसर मिलता है। विनीत पोद्दार ने बताया कि आगामी लग्न एवं त्यौहार सीज़न को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मीपति, क्यान, सत्यवचन, अनुश्री, सुदेश, वरुण, इंडियन वूमेन सहित कई प्रमुख ब्रांड्स की नई फैशन रेंज प्रस्तुत की गई है। विभोर पोद्दार ने कहा कि पूर्वांचल और बिहार के व्यापारियों के निरंतर सहयोग से पोददार टेक्सटाइल्स पिछले 15 वर्षों से व्यापारिक समुदाय की सेवा में समर्पित है। अंकित पोद्दार के अनुसार प्रदर्शनी 5 जनवरी को भी जारी रहेगी और इसमें और अधिक व्यापारियों की सहभागिता की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान पोददार टेक्सटाइल्स के अभिभावक सुरेन्द्र पोद्दार ने परंपरानुसार मुख्य अतिथियों का सम्मान किया। आयोजन में होटल रमाडा के एमडी राजेंद्र जैसवाल, किशन गोयनका, नवीन पालड़ीवाल सहित वस्त्र उद्योग से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति रही।

फोकस: गोरखपुर में डोनियर इंडस्ट्रीज़ की दो दिवसीय स्टाइल समिट एवं ग्रैंड वस्त्र प्रदर्शनी
टैग: गोरखपुर, पोददार टेक्सटाइल्स, डोनियर इंडस्ट्रीज़, स्टाइल समिट, वस्त्र प्रदर्शनी, व्यापार, फैशन

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

32 minutes ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

47 minutes ago

कमजोरी महसूस होते ही नहीं लें मीठे ड्रिंक्स, ट्राई करें ये 3 आसान देसी विकल्प

Low Energy और थकान से राहत के लिए आजमाएं ये 3 देसी ड्रिंक्स, घर पर…

53 minutes ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

1 hour ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

1 hour ago

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

2 hours ago