इटईरामपुर प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। इटईरामपुर के पुराना इटावा मैदान में बहुप्रतीक्षित इटईरामपुर प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुमित सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, सुरेश कुमार, सलमान, सुधीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोहेल खान और इलियास खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रात के समय में आयोजित इस टूर्नामेंट ने स्थानीय युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह भर दिया है। उद्घाटन मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में उमड़ी और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया।
मुख्यातिथि जिला मंत्री सुमित सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है, बल्कि खेल भावना को भी बढ़ावा मिलता है। टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमें भाग लेंगी और विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

38 minutes ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

50 minutes ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

1 hour ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

2 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

2 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

2 hours ago