बाबू बच्चू लाल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का भव्य शिलान्यास

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)पयागपुर में बाबू बच्चू लाल मेडिकल कॉलेज का भव्य शिलान्यास गोंडा महाराज एवं 1008 मौनी बाबा के कर कमलों द्वारा किया गया ।यह मेडिकल कॉलेज बहराइच जिले में पहला मेडिकल कॉलेज होगा जो अपने निजी स्तर पर खोला जा रहा है, इसके मुख्य कर्ताधर्ता पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव एवं उनके भाई विपिन श्रीवास्तव है ।इन दोनों लोगों के अथक प्रयास से बहराइच जिले में पयागपुर की पावन धरती पर आमजन मानस को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य में यह मेडिकल कॉलेज संचालित होने जा रहा है ।आपको बताते चलें कि यह मेडिकल कॉलेज लगभग 400 करोड़ की लागत से बनेगा जिससे 450 बेड,एक प्रशाशनिक भवन, एवम एक तरफ़ कक्षाएं संचालित होंगी, जिस स्थल पर आज शिलान्यास किया गया है। वहां पर मरीजों के लिए अस्पताल खोला जाएगा तथा मेडिकल के विभिन्न कोर्सों के साथ -साथ मेडिकल स्टूडेंट के लिए कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी।शिलान्यास करते समय गोंडा महाराज ने कहा कि यह मेडिकल खोलकर पूर्व विधायक ने एक स्वर्णिम भविष्य की नींव रखी है। एवं श्रीवास्तव परिवार के ऊपर हमेशा संत जनों का शुभ आशीर्वाद बना रहेगा । यह मेडिकल कॉलेज गरीबों के लिए संजीवनी साबित होगा ।इस शिलान्यास के अवसर पर पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, बालेंद्र ऊर्फ विपिन श्रीवास्तव , राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे |

rkpnews@desk

Recent Posts

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

7 minutes ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व शव छिपाने के मामले में सास गिरफ्तार

बांसडीह /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद बलिया के थाना बांसडीह क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित…

12 minutes ago

Ballia News: सिकंदरपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, नामांकन के लिए किया गया जागरूक

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का…

36 minutes ago

सहायक दयाबाबू व वरिष्ठ सहायक मुन्ना बाबू के ट्रांसफर पर लगी रोक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में कार्यरत सहायक दयाबाबू एवं वरिष्ठ सहायक मुन्ना…

38 minutes ago

Entrepreneurship Program: बिछुआ कॉलेज में उद्यमिता कार्यक्रम, छात्रों को मिली नई दिशा

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में विद्यार्थियों को स्वरोजगार और व्यवसाय की…

41 minutes ago

Gorakhpur Workshop: फोटोग्राफी से संस्कृति समझने की पहल, 1 मई से राष्ट्रीय कार्यशाला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा फोटोग्राफी के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और…

47 minutes ago