बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।सीमा चौकी मुंशी पुरवा के कार्यक्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर हुसैन बॉक्स में आयोजित किया गया। जिसमे गांव के महिला पुरुष एव बच्चे उपस्थित रहे। मानव तस्करी जागरूकता अभियान के दौरान सशस्त्र सीमा बल से सहायक उपनिरीक्षक सामान्य राजकुमार थापा तथा मुख्य आरक्षी सामान्य सतीश कुमार शुक्ला तथा मानव सेवा संस्था से सेंटर इंचार्ज अर्जुन कश्यप एवं काउंसलर आरती गुप्ता के द्वारा मानव तस्करी एवं बाल मजदूरी के रोकथाम के बारे में ग्राम वासियों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया ।सीमा क्षेत्र में बढ़ते मानव तस्करी के बारे में अवगत कराया गया । ग्राम वासियों को सूचित किया गया इस प्रकार का कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आता है तो जल्द से जल्द इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाना या सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल को तत्काल सूचित करें ।जागरूकता शिविर के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवान व ग्राम प्रधान सुनीता देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर हुसैन बख्श के अध्यापक अवधेश गुप्ता सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…
फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…