पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सहजौरा में नई शिक्षा नीति की पांचवीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।शिक्षा क्षेत्र रेहराबाजार अंतर्गत पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय सहजौरा में नई शिक्षा नीति 2020 की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर भारत मंडपम,नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) विद्यालय परिसर में स्मार्ट टीवी के माध्यम से दिखाया गया,जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा नीति की उपलब्धियों एवं भावी दिशा पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति की विशेषताओं से छात्रों, अभिभावकों और समाज को अवगत कराना तथा इसके सफल क्रियान्वयन की दिशा में जन-जागरूकता बढ़ाना था। विद्यार्थियों ने प्रयोग आधारित शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल लर्निंग और भाषा शिक्षा में लचीलापन जैसे प्रावधानों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
इस अवसर पर बीईओ मुख्यालय रामचंद्र मौर्य,बीईओ अशोक कुमार पाठक और बीईओ रमेश कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों को केवल रोजगार तक सीमित नहीं रखती,बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार देती है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजयराम यादव ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण अंचल में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल और जागरूकता लाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था प्रधानाध्यापक अब्दुर्रज्जाक के नेतृत्व में की गई। विद्यालय के सहायक अध्यापकों रामकरन, श्रीराम, मोहम्मद अफजल,सत्येंद्र प्रताप आर्य, मघई राम,शिवपूजन वर्मा, महेश कुमार वर्मा एवं मुस्ताक अली ने तकनीकी संचालन,अतिथि स्वागत एवं छात्र समन्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित संवाद सत्र में अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रगति, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं विद्यालय की उपलब्धियों पर सार्थक चर्चा की।
विद्यालय परिवार द्वारा यह आयोजन पूरी निष्ठा और टीम भावना से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जो न केवल औपचारिक रहा।बल्कि शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक भी सिद्ध हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को जमीनी स्तर पर सशक्त रूप से लागू करने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल माना जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

2 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

3 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

4 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

4 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

4 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

5 hours ago