बच्चों का पोषाहार डकार रहीं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां–रघुनाथ पटेल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पोषाहार तो उठती हैं परंतु गांव में समय से वितरण नहीं करती और करती भी है तो ऊंट के मुंह में जीरा के समान। उक्त बातें विकासखंड मिठौरा ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष रघुनाथ पटेल ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मिठौरा पहुंचकर जमकर बवाल काटा और ब्लाक के समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा कार्यालय सहायको व बाल विकास परियोजना अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जितने भी पोषक आहार वितरित किए जाते हैं वह गांव तक नहीं पहुंचते या पहुचते भी हैं तो लाभार्थियों को नही मिल पाते जिसको प्रतिदिन ग्रामीण ग्राम प्रधान के दरवाजे पर पहुंच दस्तक देते हैं और आंगनबाड़ी कार्यकतियों की शिकायत कर नन्हे मुन्ने बच्चों के पोषण आहार हड़प लेने का आरोप लगाते हैं। जिसके परिप्रेक्ष्य में मिठौरा विकासखंड के प्रधान संघ अध्यक्ष रघुनाथ पटेल व महामंत्री सच्चिदानंद मौर्य ने इस पूरे मामले में ब्लाक सीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।
उच्चाधिकारियों से जिला स्तरीय टीम गठित कर जांच कराने की मांग की है।अब देखना होगा कि प्रधान संघ अध्यक्ष का यह पहल कितना सफल होता है या फिर भैस के आगे बिन बजाने की कहावत साबित होता है लेकिन यह सत्य है कि पोषाहार विभाग की लूट से लाभार्थी त्रस्त जरूर हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

1 hour ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago