ग्राम पंचायत तरया सुजान एवं बोदरवार को नगर पंचायत बनाये जाने तथा कप्तानगंज का होगा सीमा विस्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा ए अतितरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के साथ डॉ० असीम कुमार, मा0 विधायक तमकुहीराज, के पत्र दिनांक-02.02.2024 के क्रम में नगर पंचायत गठन संबंधी शासनादेश में निर्धारित मानकों में औचित्यपूर्ण प्रस्ताव, संस्तुति सहित उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। जिसका क्रम में उप जिलाधिकारी तमकुहीराज से अद्यतन आख्या प्राप्त की गयी उप जिलाधिकारी तमकुहीराज द्वारा प्राप्तआख्या नगर पंचायत गठन संबंधी शासनादेश में दिये गये प्राविधानानुसार आख्या उपलब्ध करायी गयी है। प्रस्तुत आख्या / प्रस्ताव में तहसील तमकुहीराज के ग्राम तरयासुजान, भूलिया, अगरवा, गडहिया पाठक, तरया बैकुण्ठ को सम्मिलि करते हुये राजस्व ग्रामों के समस्त गाटा संख्याओं का दिशावार विवरण, मानचित्र, गाटावार विवरण रूप पत्र-1, रूप पत्र-2. रूप पत्र 3 तथा रूप पत्र- संलग्नक प्रेषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत कप्तानगंज के सीमा विस्तार किये जाने के संबंध में निर्धारित मानकों के क्रम में औचित्यपूर्ण प्रस्ताव, संस्तु सहित उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। प्रस्तुत प्रकरण के संबंध में उप जिलाधिकारी, कप्तानगंज से आख्या प्राप्त गयी। उप जिलाधिकारी, कप्तागनंज द्वारा नगर पंचायत कप्तानगंज के सीमा विस्तार किये जाने संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से यह अवगत कराया गया है वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर नगर क्षेत्र एवं सीमा विस्तारित नगर पंचायत क्षेत्र कुल जनसंख्या 59073 है। प्रस्तावित नगर पंचायत क्षेत्र में तहसील कप्तानगंज के ग्रामसभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज, हसनगंज, गजरा, कोटवा, इन्दरपुर, सोहनी, पटखौली, मेहडा, पिए बौलिया, सेमरा तथा मलुकही को नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल कर नगर पंचायत कप्तानगंज सीमा विस्तार किये जाने के संबंध में शासनादेश में निर्धारित मानकों के अनुरूप सम्मिलित राजस्व ग्रामों के समस्त गाटा संख्याओ व दिशा विवरण, मानचित्र, गाटावार विवरण, रूपपत्र-1, रूपपत्र-2, रूपपत्र 3 तथा समस्त संलग्नक सहित शासन को प्रेषित कर दी गई है। इसी प्रकार प्रस्तावित नगर पंचायत बोदरवार के गठन संबंधी प्रस्ताव में सम्मिलित ग्रामों में नगर पंचायत क्षेत्र की जनसंख्या 25675 है जिसके अंतर्गत बोदरवार, गंगराइ, पड़ौली, मठिया देवकली उर्फ चकिया, भालूही बड़ाहरा, मोहन मुंडेरा, सोना पाकड़ उर्फ ठाकुरबारी कोईचवर व शेखपूर्वा को सम्मिलित करते हुए बोदरवार को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के संबंध में शासन को पत्र प्रेषित किए गए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

17 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

17 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

17 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

17 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

17 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

17 hours ago