ग्राम पंचायत अधिकारी ने पात्र को बनाया अपात्र उच्च अधिकारियों की जांच में खुली पोल

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
जहां सरकार ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में गरीबों व असहाय लोगों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवास प्रदान कर रही है, और नई – नई योजनाएं ला कर विकास को बढ़ावा दे रही है, वही कुछ चतुर्थ श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी सरकार के अरमानों पर पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं|
ऐसा ही एक मामला देखने को मिला हैं जो जनपद बाराबंकी के विकासखंड सूरतगंज के ग्राम पंचायत करमुल्लापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिटौली का, जहां पर ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित वर्मा द्वारा पत्रकार समित अवस्थी पुत्र अमरनाथ अवस्थी का कुछ वर्षों पहले ही व्यक्तिगत रंजिश के कारण पक्का मकान दिखा कर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट से नाम हटाकर अपात्र कर दिया गया।
पत्रकार एक गरीब परिवार से हैं जिसके पिता जीवन यापन के लिए मजदूरी करते हैं। पत्रकार मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार (3 बच्चों) सहित छप्पर व पन्नी नुमा मकान में जीवन यापन करता था, परन्तु भारी बरसात व तेज हवा के कारण उसका छप्पर तहस नहस हो गया जिसकी जानकारी विकास खंड सूरतगंज वर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी अमित यादव को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया और 1076 पर शिकायत कर प्रधानमंत्री आवास की मांग की गई, प्राप्त आख्या में ग्राम पंचायत अधिकारी अमित यादव ने स्पष्ट किया कि समित अवस्थी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का पात्र है और मेरे चार्ज लेने से पहले इनका नाम आवास लिस्ट से हटाया जा चुका है। एसी रिपोर्ट लगाई गई तब प्रार्थी को जानकारी हुई की उसका नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पात्रता लिस्ट से नाम हटाया जा चुका है|
जिस पर प्रार्थी पत्रकार समित अवस्थी ने तहसील दिवस तहसील रामनगर में 03/06/2023 को प्रार्थना पत्र देकर बेघर हुए अपने परिवार के लिए आवास की मांग की, जिसकी जांच संयुक्त टीम विकास खंड सूरतगंज ने की और खंड विकास अधिकारी सूरतगंज द्वारा प्रेषित अपनी आंख्या में में दर्शाया है कि ग्रामीणो द्वारा बयान व जांच में स्पष्ट हुआ है, कि समित अवस्थी जिस मकान में रह रहे हैं वह वास्तव में इनका नहीं है समित अवस्थी आवास पाने के पात्र हैं।
वहीं पुर्व ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित वर्मा ने स्पष्टीकरण में दर्शाया है कि मंदिर पर इनका पक्का मकान होने के कारण इनको अपात्र कर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट से नाम काटा गया था।
वहीं दूसरी ओर प्रार्थी पत्रकार समित अवस्थी ने संपूर्ण समाधान दिवस रामनगर में 15/07/2023 को जिला अधिकारी बाराबंकी को प्रार्थना पत्र द्वारा हुए अवगत कराया कि इतनी जांचों उपरांत प्रार्थी समझ नहीं पा रहा है कि किन साजिशों व षडयंत्रो का शिकार बनाया जा रहा है, जिस पर जिला अधिकारी द्वारा परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, ग्राम विकास विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट एवं आख्या प्रेषित करें, ऐसा आदेश दिए। जिला परियोजना अधिकारी ने जांच खंड विकास अधिकारी सूरतगंज को सौंपी जिसपर दुबारा जांच आख्या में पुर्व में जांच हो चुकी है और समित अवस्थी आवास पाने के पात्र हैं ऐसी फिर रिपोर्ट प्रेषित की गई है|
अब देखना यह है कि जिला परियोजना निर्देशक जांच आख्या व रिपोर्टो के आधार पर भ्रष्ट ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित वर्मा पर क्या कार्रवाई करते हैं या मामला रफा-दफा करके दबा देते हैं फिलहाल फैसला समय की गोद में।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

25 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

33 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

45 minutes ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago