मानव तस्करी की रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली

महराजगंज/ ठूठीबारी(राष्ट्र की परम्परा)।
अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर रविवार को मानव सेवा संस्थान सेवा के तत्वाधान में 22वी बटालियन एसएसबी, कोतवाली पुलिस व एनसीसी कैडेट्स के छात्र/ छात्राओं ने संयुक्त रूप से मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए बार्डर से कस्बे तक रैली निकाल कर आम नागरिकों को जागरूक भी किया।
बताया जाता है कि भारत-नेपाल की सीमा पर अक्सर शराब व अन्य मादक पदार्थों के अलावा मानव तस्करी, विदेशी नागरिकों से जुड़े तमाम अन्य मामले प्रकाश में आते रहते है। मानव तस्करी रोकथाम के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय बार्डर के महत्व ठूठीबारी कस्बे में मानव सेवा संस्थान सेवा के निदेशक राजेश मणि व एसएसबी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर जन जागरुकता रैली को रवाना किया है। रैली में उपस्थित लोगों ने विभिन्न तरह के नारे लगाए और पैदल मार्च करते हुए भारी संख्या में लोगों को जागरूक भी किया है। मानव तस्करी एक बड़ा संगठित अपराध के रूप में उभरकर सामने आया है। हथियारों व ड्रग्स की तस्करी के बाद यह सबसे बड़ा संगठित अपराध है। जिसको रोकना अति आवश्यक है।
इस दौरान कोतवाली के एसआई अजय कुमार, लालमणि दुबे, एनसीसी एनो ऋषिकेश चौधरी, महिला आरक्षी रत्नमा, प्रेमा, रूमा सिंहा, कृति देवी, तनु मिश्रा, एनजीओ के वरुण मिश्रा, धर्मेंद्, नीलम मिश्रा, वंदना वर्मा, सविता, मंजू, विपना सुनार, अनुष्का, शांति प्रजा आदि शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

15 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago