Categories: Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर जीवनी में ग्राम गौरव सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता को मिला ग्राम गौरव सम्मान

मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
पताही थाना क्षेत्र के जिहुली पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू मुखिया के द्वारा ग्राम गौरव सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सुधांशू रंजन व आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सरोज सिंह ने भाग लिया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में पंचायत में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता को ग्राम गौरव सम्मान एवं मैट्रिक एवं इंटर में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को प्रतिभा सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिहुली मुखिया निक्कू सिंह के द्वारा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत में ग्राम गौरव सम्मान का आयोजन किया जाता है। पूर्व में भी मुखिया सिंह द्वारा पूर्व में शिक्षक गण एवं अन्य पद पर रहकर बेहतर कार्य करने वाले पंचायत के कार्यरत कर्मी को बारी-बारी से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही पंचायत के हाई स्कूल से मैट्रिक एवं इंटर में उत्तीर्ण छात्राओं को प्रतिभा सम्मान दिया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार सिंह ने पंचायत स्तर पर इस तरह के आयोजन को लेकर मुखिया सिंह का सराहना किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से पंचायत में कार्य कर रहे सरकारी कर्मी एवं छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। साथ ही अन्य को प्रेरणा मिलती है। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना से आए विशिष्ट अतिथि के द्वारा भी इस आयोजन के लिए मुखिया सिंह को धन्यवाद दिया। वहीं मुखिया निक्कू सिंह ने बताया कि पंचायत में बेहतर कार्य करने वाले पंचायत के विभिन्न पदों पर कार्य करने एवं मैट्रिक इंटर में बेहतर अंक पाने वाले व्यक्तियों को प्रति साल कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाता है। आगे भी इस तरह का आयोजन पंचायत में चलता रहेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

2 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

2 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

2 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

4 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

4 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

4 hours ago