व्यक्ति अपने सर्वोत्तम गुणों के लिए सदैव किया जाता है याद – रमाशंकर राजभर

समाजसेवी डीपी यादव की मनी 7 वीं पुण्यतिथि

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि उसके न रहने के बाद भी समाज उसका स्मरण करता रहे। उक्त बातें नगर के सलाहाबाद वार्ड में समाजसेवी डीपी यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने सर्वोत्तम गुणों के लिए सदैव याद किया जाता है।आज इन महापुरुष के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि डीपी यादव ने समाज के दबे कुचले लोगों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी। पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने कहा कि डीपी यादव का जीवन परिवार के वजाए गरीबों के लिए पूर्ण रूप से संघर्ष के लिए कुर्बान था।सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि इस क्षेत्र की छोटी या बड़ी जो भी समस्या रही उसे वह अपनी समस्या मान हमेशा लड़ते रहे। कांग्रेस जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उनका पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। वह कभी भी किसी के दबाब में नही आए, जनता की आवाज बुलंद करते रहे। कार्यक्रम को श्यामदेव यादव,भागीरथी प्रसाद,दीनदयाल प्रसाद, रामप्रकाश यादव, मुन्ना, मंजूर हसन,धर्मेन्द्र विक्रम सिंह, उर्फ भीम सिंह, रंजना भारती,गोपाल यादव, रियाज अहमद मंसूरी,सत्यम पाण्डेय,जैनुल अख्तर, मंजूर आलम,बदरे आलम, दीनदयाल यादव, अनिल श्रीवास्तव,प्रेमलाल भारती, हरेराम यादव, राधारमण यादव, हरेराम आर्य,सुरेन्द्र यादव,प्रमोद गौतम,गोरखनाथ मिश्र, महफूज लारी,बीरबल यादव, दीपक यादव, कृष्णमुरारी यादव, मुन्ना,राजू यादव, अवधेश कन्नौजिया, पुष्पराज यादव, पवन यादव,गणपति प्रसाद,सदानंद यादव, सुबाष यादव, गोरख यादव, वीरेन्द्र यादव, प्रदीप यादव,अशरफ अली,मदनजी यादव,डॉ सतेन्द्र यादव, परमानंद प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया।

rkpshomnath

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

1 hour ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

2 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

2 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

2 hours ago