कांस्टेबल की हृदय गति रुकने से हुई मौत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज थाने पर तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार पुत्र गिरिराज सिंह निवासी कस्बा फतेहपुर सीकरी थाना फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा की हृदय गति रुकने से आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरा पुलिस महकमा स्तब्ध हो गया है वहीं क्षेत्र के लोगों ने इस घटना को सुनकर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
इस संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आज सुबह प्रतिदिन की भांति सुबह विनोद कुमार टहल कर अपने किराए के कमरे पर पहुंचते ही अचानक लड़खड़ा कर गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना बृजमनगंज थाना को दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ वहा पहुंचकर आनन फानन में सीएचसी बृजमनगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना को सुनकर क्षेत्र के लोगों का हजूम अस्पताल पर उमड़ने लगा। मृतक विनोद कुमार काफी समय से बृजमनगंज थाने पर तैनात होने के कारण क्षेत्र में काफी चर्चित थे। वह पुलिस और पब्लिक के बीच सामंजस्य स्थापित करने का हमेशा प्रयास किया करता थे ।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई छोटू को उनके मोबाईल पर सूचना दी गयी हैं तथा मृतक के अन्य भाई वीरू जो कि CISF दिल्ली में तैनात हैं उनको भी सूचना दी गई है परिवार के आने तक मृतक कांस्टेबल का शव आइस बाक्स मे सीएचसी बृजमनगंज पर रख कर इंतजार किया जा रहा है। मृतक के परिजनो के आने के बाद ही पीएम के लिए कार्यवाही की जायेगी ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

22 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

22 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

22 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago