महराजगंज की तृप्ति त्रिपाठी को राज्यपाल ने पीएचडी उपाधि देकर किया सम्मानित

तृप्ति त्रिपाठी एमपी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी गोरखपुर में अस्सिटेंट प्रोफेसर पद पर है कार्यरत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में दीक्षांत समारोह में महराजगंज की तृप्ति त्रिपाठी को महामहिम राज्यपाल आनंदी वेन पटेल गोल्ड मेडल व डाक्ट्रेट डिग्री प्रदान किया।
गुरूवार को महराजगंज की तृप्ति त्रिपाठी को मदनमोहन मालवीय इन्जिनियरिंग कालेज में दीक्षांत समारोह के आयोजन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी वेन पटेल के हाथो से डाक्ट्रेट की डिग्री देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व निदेशक नांबी नारायण विशिष्ट अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री आशीष पटेल मौजूद रहे। तृप्ति त्रिपाठी को पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारा पूरा परिवार और सगे संबंधियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। तृप्ति त्रिपाठी के पिता अरविंद मणि त्रिपाठी महराजगंज में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक वित्त लेखाधिकारी पद पर कार्यरत हैं और इनकी माता अनिता त्रिपाठी गृहणी हैं।तृप्ति के पति साफ्टवेयर इंजीनियर अमित कुमार पांडेय विजय कुमार पाण्डेय के सुपुत्र है जो नौतनवां तहसील के बरगदवां के निवासी हैं।अमित अमेरिकन कंपनी डेलायट में साइबर सिक्योरिटी इन्जीनियर के पद पर कार्यरत हैं।पत्नी के डॉक्ट्रेट होने पर माता-पिता और परिवार के समस्त सदस्यों और रिश्तेदारों, मित्रों में काफी प्रसन्नता है। डॉ तृप्ति त्रिपाठी वर्तमान में महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।इस सफलता पर तृप्ति त्रिपाठी के उज्ज्वल भविष्य की लोगो ने कामना किया हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

6 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

8 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

9 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

9 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

9 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

10 hours ago