राज्यपाल ने 230 महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर आजीविका कमाने का अवसर देने वाली अंजू देवी को किया सम्मानित


बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) दो सौ तीस महिलाओं को स्वावलंबी बना कर आजीविका कमाने का अवसर देने वाली गैंड़ास बुजुर्ग के मिश्रौलिया गांव की निवासी अंजू देवी को शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। अंजू देवी के पति का निधन 2018 में अग्निकांड की घटना में हो गया था। पति के निधन के बाद ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार भी बदल गया। उत्पीड़न व तानों से आजिज होकर एक साल पहले उसने स्वयं सहायता समूह में जुड़ कर कुछ करने का हौसला जुटाया। शुरू में खेती का रुख किया। स्वयं सहायता समूह के गठन से मिले चालीस हजार रुपयों से गन्ने की नर्सरी शुरू की। इससे चार लाख रुपये अर्जित करने के बाद तो मानो उसके हौसलों को पंख लग गए। महिलाओं को जोड़ कर मनरेगा के लिए बोर्ड बनाने का काम शुरू किया। इस काम में तेरह लाख रुपये तय जुटाने के बाद और महिलाओं को जोड़ कर गृह उद्योग के रूप में अचार बनाने का काम शुरू किया। महिलाओं के संयुक्त प्रयास से इसमें पचपन हजार रुपये अर्जित किया। स्कूली बच्चों व महिलाओं के लिए कपड़े, यूनीफार्म के लिए छह महिलाओं को प्रशिक्षित कर सिलाई मशीन व अन्य जरूरी सामान मुहैया कराने वाली अंजू देवी को एनआरएलएम से मेडल व प्रशस्ति पत्र भी पिछले साल मिला है‌। अलग-अलग कामों में अब उसके साथ  230 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। महिलाओं वह युवतियों के लिए लगातार सकारात्मक सोच रखने वाली अंजू  बताती है कि दोअक्तूबर को ग्राम बासूपुर में दूध की डेयरी का शुभारंभ होगा। डेयरी से और महिलाओं को रोजगार देने की योजना है साथ ही प्रेरणा कैंटीनों के लिए शुद्ध दूध भी मिल सकेगा। आज के परिदृश्य में अंजू उन महिलाओं के लिए ऐसी मार्गदर्शक बन कर उभरी है जो एक मामूली घटना के बाद हौसला खोकर खुद को नियति के हवाले करके चुप बैठ जाती हैं।अंजू देवी द्वारा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

3 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

6 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

6 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

6 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

10 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

12 hours ago