राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का लोकार्पण

तीन सौ वर्ष पुरानी पुस्तकों के संग्रह ने राज्यपाल को किया प्रभावित, युवाओं को पुस्तक संस्कृति से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l महामहिम राज्यपाल, उ0प्र0 श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी द्वारा सदर बाजार में स्वतंत्रता-पूर्व वर्ष 1900 में स्थापित ऐतिहासिक पुनर्विकास क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया।आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पुनर्विकास हुई लाइब्रेरी के संचालन का जिम्मा संभाल रहे छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं पंकज स्कैनिंग एंड पैथोलॉजी रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज महेन्द्रू तथा छावनी परिषद की निवर्तमान सदस्य डॉ. रेनू महेन्द्रू एवं महेन्द्रू परिवार के अन्य सदस्यों में शामिल अरुण महेन्द्रू, रेखा महेन्द्रू, डॉ. करन महेन्द्रू, डॉ. आकृति महेन्द्रू, डॉ. शिव महेन्द्रू और डॉ. सांची महेन्द्रू ने राज्यपाल के आगमन पर पुष्पगुच्छ एवं बच्चों की पुस्तकें भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत महामहिम ने नव-निर्मित भवन की शिलापट्टिका का अनावरण और पुस्तकालय का रिबन खोलकर उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय उनके साथ मौजूद रहे। राज्यपाल ने लाइब्रेरी भ्रमण करते हुए भवन परिसर का गहन अवलोकन किया और पुस्तकालय में संरक्षित सन 1700 ई. की दुर्लभ पुस्तकों के संग्रह को देखा। महामहिम ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में पुस्तकालय के इस स्वरूप की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया।उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पुस्तकालय जैसे सांस्कृतिक स्थल, बच्चों और महिलाओं में अध्ययनशीलता और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं। ऐसे केंद्र समाज में सकारात्मक सोच और शिक्षित पीढ़ी के निर्माण में सहायक होते हैं। कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पुस्तकालयों का संरक्षण और आधुनिकीकरण उच्च शिक्षा को मजबूती देता है। ऐसे संस्थान शोध और ज्ञान के विस्तार के लिए आधार स्तंभ की भूमिका निभाते हैं। डॉ. पंकज महेन्द्रू ने इस अवसर पर कहा मेरा सपना है कि यह ऐतिहासिक पुस्तकालय केवल एक भवन न रहे, बल्कि शिक्षा, शोध और साहित्य के मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित हो। मेरी कामना है कि विदेशी पर्यटक भी यहां आकर भारत के इतिहास और ज्ञान परंपरा से रूबरू हों।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, छोटे लाल वर्मा, बाबूलाल चौधरी, समाजसेवी अभिनव मौर्य, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह (आईएएस) और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल (आईएएस) समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में व्यवस्थाएं आगरा स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक अरुण कुमार, पुस्तकालय की लाइब्रेरियन अवंतिका, इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर बृजेश शर्मा ने संभालीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को मिली बड़ी राहत, कुलपति प्रो. पूनम टंडन के निर्णय का स्वागत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन से विश्वविद्यालय…

9 hours ago

फर्जी फर्मों के जरिए 18 करोड़ की जीएसटी चोरी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने जीएसटी कर चोरी और फर्जी बिलिंग के बड़े नेटवर्क…

9 hours ago

विजय कुशवाहा बने प्रदेश संगठन मंत्री, कांग्रेस के श्रम प्रकोष्ठ में मिली बड़ी जिम्मेदारी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने तथा श्रमिकों और मजदूरों…

9 hours ago

सिकंदरपुर में 4 जून को चलेगा अतिक्रमण हटाओ और प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्ती अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर द्वारा नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने…

13 hours ago

संत कबीर नगर के बेलौली से दिल्ली तक: नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का प्रेरक सफर

भाजपा संगठन के भरोसेमंद रणनीतिकार बने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, जिले में हर्ष ✍️ नवनीत मिश्र…

13 hours ago

मऊ में विश्व ब्राह्मण दिवस पर भव्य आयोजन, 1100 हनुमान चालीसा पाठ और फरसा पूजन संपन्न

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आचार्य चाणक्य जयंती के अवसर पर विश्व ब्राह्मण दिवस का आयोजन…

13 hours ago