पुलिस की सीमा समस्या पर सरकार से होगा आगाज

सूभसपा कार्य कर्ता सम्मेलन मे उठी आवाज़

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शिवनगर चरनई बाजार में बुधवार को सुहेलदेव भारती समाज पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री डॉ अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना, गरीब और वंचित बच्चों के लिए आवासीय स्कूल योजना, विकलांग पेंशन योजना इन सभी योजनाओं में हमारे समाज के लोग जुड़कर इसका लाभ लिजिये। इसमें अगर किसी को समस्या हो रही है हमारे जिले के पदाधिकारी उसको तत्काल दूर करेंगे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों दलितों एवं पिछड़ों के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे। हम पुलिस भाइयों की ड्यूटी में जनपद सीमा की समस्याओं को भी दूर करने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर बातें रखेंगे, जिससे उनकी समस्या प्रदेश की सरकार दूर करेगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर तथा संचालन वकील चौरसिया ने किया। इस अवसर पर चंद्रजीत राजभर, शिवली सिंह, अश्वनी मिश्रा, हौसला राजभर, ईश्वर राजभर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

6 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

6 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

6 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

6 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

6 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

6 hours ago