देश के किसानों के हित में डीएपी व यूरिया का दाम कम करें सरकार – रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रासायनिक खादों के दाम कम करने को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन
देवरिया। देश व प्रदेश में बढ़े डीएपी ,यूरिया खाद के दाम को कम करने व इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सौपा।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि किसानों के हित में भाजपा सरकार रासायनिक खादों डीएपी व यूरिया के बढ़े हुए दाम कम करे। आज किसान भाइयों के उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, इसी में सरकार ने खादों के दाम बढ़ा कर उन्हें और परेशान कर रही है। आज महंगाई के कारण किसान, छात्र, नौजवान व आम जनता को दो वक्त के भोजन का इंतजाम करना कठिन हो गया है।आज इन समस्याओं के बजाए देश व प्रदेश की जनता को भाजपा जाति व धर्म का पाठ पढ़ा रही है। आज नौजवान अपने रोजगार को लेकर परेशान है।कांग्रेस की सरकार में किसान, नौजवान व आम आदमी परेशान नही था। ज्ञापन सौंपते वालों में आलोक त्रिपाठी, राजन,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, अवधेश यादव,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,बदरे आलम,सुनील द्विवेदी, वीरेन्द्र तिवारी, मनोज मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, राशिद अंसारी, राजकुमार यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

29 minutes ago

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

4 hours ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

4 hours ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

4 hours ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

5 hours ago