डीएम ने की वृक्षारोपण समिति की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) । जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक जिलाधिकारी ने 22 जुलाई को हुए वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए सभी विभागों से जियो टैगिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व, कृषि, उद्यान और नगरीय निकायों को जियो टैगिंग शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया कि जिन विभागों को आईडी-पासवर्ड नहीं प्राप्त हुआ, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराएं तथा जियो टैगिंग का कार्य 14 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और आरईडी विभाग को सड़कों के किनारे छायादार व सजावटी वृक्षों को लगाने का निर्देश दिया, ताकि सड़कों को सुंदर व छायादार किया जा सके।
जिलाधिकरी ने कहा कि वृक्षारोपण में लगाये गए पौधों की सुरक्षा भी संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए अंतर्विभागीय टीम गठित कर क्रॉस चेकिंग करायी जाएगी। जिलाधिकारी ने पौधों की सुरक्षित करने हेतु तारबन्दी सहित अन्य सुरक्षा इंतेजाम करने के लिए कहा। उन्होंने समुचित सिंचाई व्यवस्था, गणना पंजिका बनाने का निर्देश दिया। साथ ही एक नोडल अधिकारी नामित कर पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी विभागों को जनभागीदारी के माध्यम से बड़े वृक्षारोपण स्थलों को गोद लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया।
बैठक में डीएफओ श्री पुष्प कुमार के, डीसी करुणाकर अदीब, डीपीआरओ यावर अब्बास, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित तमाम संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

3 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

3 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

9 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

9 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

9 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

10 hours ago