पटना(राष्ट्र की परम्पर) घने कोहरे और हाड़ हिलाने वाली शीतलहरी में जहाँ आम जन – जीवन ठिठुर सी गई है। वही, दुसरी ओर इस कड़ाके की ठण्ड में भी सरकारी विद्यालयों को खुले रखने और शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसके कारण आये दिन विद्यालय आने वाले बच्चें प्रतिदिन कहीं न कहीं ठंड का शिकार हो रहें हैं। जिससे कोई गम्भीर अप्रिय घटना घटित होने से इन्कार भी नहीं की जा सकती है। मालूम हो कि विभागीय नये आदेशानुसार मौसम प्रतिकूलता या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में भी विभागीय अनुमति प्राप्ति के उपरांत ही जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय बन्द का आदेश जारी किया जा सकता हैं । जिससे परिस्थितिजन्य कदम उठाने में प्रशासन के लिए बाधक बन गया है।
शीतलहर के कारण सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है।
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने बताया कि सर्वविदित है कि सरकारी विद्यालयों में गरीब आमजनों के बच्चे ही पढ़ते, जिसे इस कड़ाके की ठण्ड में भरपूर गर्म कपड़े के आभाव में विद्यालय आना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि सभी लड़के – लड़कियों के लिए मौसम अनुकूल भरपूर गर्म कपड़े जैसे :- ऊनी कमीज, पैन्ट, स्वेटर, जैकेट, टोपी,मफलर, जूता, मोजा, गर्म पानी के लिए थरमस, बैग इत्यादि उपलब्ध कराएं। साथ ही राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में वातानुकूलित वर्गकक्ष बनाएं, ताकि मौसम की प्रतिकूलता का विद्यालय आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न पड़े। साथ ही विद्यालय आने वाले गरीब आम जन के बच्चे भी विपरीत परिस्थितियों में भी मौसम के साथ अनुकूलन कर आनन्ददायक माहौल में अध्ययन कर सकें।
ठाकुर ने विद्यार्थी हितार्थ इस दिशा में बिहार सरकार से त्वरित कदम उठाने की मांग की है।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…