भू माफिया द्वारा महिला की जमीन पर किया जा रहा कब्जा

बांसगांव तहसील के अमवा गांव का मामला

बांसगांव/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) राजस्व कर्मियों की लापरवाही व उदासीनता से तहसील के भू माफियाओं का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे आम गरीब जनता को न्याय मिल पाना असंभव प्रतीत हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के तिगरा खुर्द के अमवा गांव निवासी कबूतरी देवी पत्नी स्वर्गीय मुन्नीलाल ने तहसील दिवस में अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाधिकारी गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देकर अपने भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार बांसगांव अभिषेक मिश्रा को तत्काल अवैध कब्जा हटाने हेतु एवं भू माफिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देश दिया, लेकिन तहसीलदार द्वारा लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को धनउगाही करने के लिए भेज कर अपने कार्य की औपचारिकता पूरी कर ली। प्रार्थिनी की समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ । उनके पड़ोसी दयाशंकर प्रसाद ने बताया की भू माफिया द्वारा बार-बार जान माल की धमकी दी जा रही हैं। पत्नी गरीब व विधवा महिला है जिसे कमजोर समझ कर दबंगों द्वारा प्रताड़ित कर जमीन को कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त के संदर्भ में विभागीय लापरवाही को देखते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी सूचना देकर जल्द से जल्द कार्यवाही की प्रार्थना की गई है। इसके पूर्व भी प्रार्थिनी ने कई बार राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास न्याय के लिए गुहार लगा चुकी है लेकिन उसके विपक्षी द्वारा विभागीय अधिकारियों को धन देकर मामले को दबा दिया जा रहा है। प्रार्थिनी कबूतरी देवी ने अपने जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए भू माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे को खाली करने की मांग की है। आश्चर्य है कि तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद भी नायब तहसीलदार बांसगांव सहित राजस्व कर्मचारियों द्वारा धनउगाही कर भूमाफियाओं को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है जिससे मुख्यमंत्री के जिले में भी गरीब असहाय लाचार आम जनता को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है । ऐसे भ्रष्ट राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किया जाना न्याय संगत है। राजस्व अधिकारियों की ऐसी शिकायतें कई गांव में और सुनने में आ रही हैं जिस पर संज्ञान लेना वरिष्ठ अधिकारियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

43 minutes ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

51 minutes ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

1 hour ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

2 hours ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

2 hours ago