बरहज में नहीं हो रहा सरकार के आदेश का पालन

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश दुकानों पर दुकानदार का नाम लिखे ।

बरहज,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) 22 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है । सावन के पहले दिन से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी । जिसके परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने कांवड़ रूट के दुकानों-ठेले वालों के लिए एक आदेश जारी किया है, आदेश में कहा गया है कि सभी दुकानों, ठेलों पर अपना नाम लिखें जिससे कांवड़ यात्री जान सके कि वो किस दुकान से सामान खरीद रहे हैं । बावजूद बरहज क्षेत्र में आदेश बेअसर है। देवरिया जिले में बरहज आस्था का केंद्र बिंदू है। बरहज में प्रवाहित हो रही सरस सलिला मां सरयू में स्नान कर जल भरके बोल बम के नारों के साथ कावड़ लेकर शिव भक्त! बाबा महेंद्रानाथ, दुग्धेश्वर नाथ और सोमनाथ सहित बैजनाथ धाम आदि पवित्र स्थलों पर जाते हैं। नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर सहित बरहज क्षेत्र के शिवमंदिरों में लोग जल चढ़ाते हैं। पूरे नगर में सावन माह भर मेला जैसा भक्तिमय माहौल रहता है। श्रद्धालु जमकर खरीददारी भी करते हैं। बरहज से देवरिया मार्ग, कपरवार -रुद्रपुर मार्ग में कावड़ियों का रेला रहता है। अतः उत्तर प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप होटलों, ठेलों सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर दूकान मालिक अथवा विक्रेताओं का ओरिजिनल नाम स्पष्ट लिखवाया जाय। इस प्रकरण को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से बरहज के जे कुमार भारत ने बरहज थाना अध्यक्ष को भेजा है और सरकार के मनसा अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

27 minutes ago

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

3 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

3 hours ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

3 hours ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago