वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क जॉच व दवा वितरण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)|आदर्श कल्याण सेवा समिति 54 बटा दो सियापुरा बहराइच द्वारा संचालित ओल्ड एज होम राजापुर माफी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरविंद के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l वृद्ध आश्रम में रहे रहे महिला व पुरुषों के पूरे शरीर का परीक्षण एवं उपचार किया गया l और सभी आश्रम वासियों को नि:शुल्क दवा भी प्रदान की गई l इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बहराइच नगर पालिका अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल रही l जिन्होंने सभी आश्रम वासियों से कहा कि आप सभी लोग हमेशा स्वस्थ रहें और प्रसन्न रहें l और समय-समय पर अपना चेकअप कराते रहें साथ में योगा अवश्य करें l कार्यक्रम का संचालन आश्रम में कार्यरत वार्डन अनुराधा प्रधान ने किया वृद्धजनों के शरीर में लगे रोग को लेकर परीक्षण एवं उपचार किया गया l वृद्ध आश्रम में रहे रहे वृद्धजनों को दवाए वितरण कि गई l डॉ अरविंद ने कहा कि आगे भी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन इस आश्रम पर किया जाएगा | ओल्ड एज होम पर लायंस क्लब व इनरव्हील क्लब बहराइच के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे l लायंस क्लब की अध्यक्ष संध्या गोयल ने आश्रम वासियों को मिठाई बिस्कुट नमकीन फल आदि वितरण किया l कार्यक्रम में सदस्य चरणजीत कौर,सदस्य रुचि पांडे,व इनरव्हील क्लब के समस्त पदाधिकारी गण युवा सदस्य गांव भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुएl क्लब की अध्यक्ष प्रियंका रावत ने समस्त वृद्धजनों को तेल साबुन मंजन वह दवा की किट फल वितरण किया l आश्रम के प्रबंधक प्रतिनिधि इंजीनियर पीयूष प्रधान ने आश्रम का निरीक्षण किया l आश्रम में आए समस्त लोगों का स्वागत किया l इस अवसर पर स्टाफ के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे l प्रबंधक प्रतिनिधि ने आश्रम की साफ सफाई वह आश्रम की व्यवस्था पर जमकर तारीफ की और वार्डन व स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया l

rkpnews@desk

Recent Posts

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

2 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

3 hours ago

सरकारी कार्यालय में आग से मची अफरा-तफरी, मनरेगा सेल के रिकॉर्ड जले; शॉर्ट सर्किट की आशंका

फोटो शोसल मीडिया वीडियो रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भीषण आग से हड़कंप! मनरेगा सेल जलकर…

4 hours ago

देवरिया नगर की पुलिसिंग में बदलाव, संजय कुमार रेड्डी की जगह प्रद्युम्न सिंह लेंगे कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवरिया के क्षेत्राधिकारी…

6 hours ago

नमन कुमार प्रजापति बने अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के जिला अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने जारी किया नियुक्ति पत्र, शुभचिंतकों ने दी बधाई देवरिया…

6 hours ago