राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षाएं एम० वाई० उस्मानी इंटर कॉलेज में होगी संचालित

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला कि छात्राओं की सुचारू रूप से पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक कि छात्राओं की कक्षाएं एम० वाई० उस्मानी इंटर कॉलेज में संचालित की जा रही हैं।
बताते चले की राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के आधे हिस्से में बना भवन जर्जर होने के कारण कक्षा 9 से कक्षा 12 तक का शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा था ।
डीएम पवन अग्रवाल द्वारा छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए 6 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया एवं छात्राओं की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए समीप के एम० वाई० उस्मानी इंटर कॉलेज में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षाएं संचालित किए जाने हेतु प्रिंसिपल एम० वाई० उस्मानी इंटर कॉलेज वार्ता की गई। प्रिंसिपल एम० वाई० उस्मानी इंटर कॉलेज द्वारा सहर्ष सहमति प्रदान की गई।
जिसके क्रम में एम० वाई० उस्मानी इंटर कॉलेज में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक कि छात्रों की कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो गई है।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के नए भवन निर्माण शीघ्र हो इसके लिए विशेष प्रयास जारी हैं तथा शासन स्तर पर प्राथमिकता के साथ पत्राचार किया जा रहा है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

11 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

11 hours ago