धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का त्योहार

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन पर्व को लेकर शनिवार की सुबह से ही तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गईं।इस दौरान भैयादूज एवं गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई।महिलाओं एवं युवतियों ने गाय के गोबर से बड़े ही निष्ठा के साथ गोवर्धन की आकृति बनाई। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से गोवर्धन की पूजा-अर्चना की।वही पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर गंवई भाषा में मंगलगीत भी। गाई।वही महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली की मनौतियां मांगी। क्षेत्र के बघौचघाट,मेंदीपट्टी,मोतीपुर, रामनगर,पकहा,केडी चौराहा,सुंदरपुर,विशुनपुरा बाजार, मलसी,आमवा दूबे आदि गांव में विधि विधान पूर्वक गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ।गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाकर परिक्रमा की गई।इस दौरान भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। वहीं हिन्दू समाज के लोगों में मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के बाद शादी-विवाह,गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार व अन्य शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

झारखंडी प्लांट एवं आवास बचाओ संघर्ष समिति ने जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर महादेव झारखंडी प्लांट एवं आवास बचाओ संघर्ष…

25 minutes ago

मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति…

36 minutes ago

निपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, शिक्षा विभाग को तेज गति से कार्य पूर्ण करने के…

53 minutes ago

सिवानकला में बुजुर्ग दादी दर-दर भटक रही अपने पौत्र को पाने के लिए, पुलिस से लगाई गुहार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बलिया जनपद के सिवानकला गांव में एक बुजुर्ग महिला अपने…

60 minutes ago

देवकली देवलास मेले में तीसरे दिन उमड़ी भारी भीड़, विक्रमादित्य की प्राचीन चौखट की हुई पूजा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के देवकली देवलास में छठ पर्व से…

1 hour ago