मिला विज्ञान वर्ग की मान्यता

विज्ञान वर्ग से इंटर टॉप करने वाले बच्चे होंगे पुरस्कृत-सुभाष त्रिपाठी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) फाजिलनगर के नारायणपुर कोठी स्थित जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद ने अपने सहयोगी विद्यालय परिवार जनों के साथ विद्यालय में इंटर विज्ञान वर्ग की मान्यता में महती भूमिका निभानें वाले विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य, पूर्व विधायक व प्रबंधक गंगा सिंह कुशवाहा समेत प्रबुद्धजनों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य तथा पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुशीनगर जिले के दक्षिणी छोर पर स्थित इस विद्यालय में इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग की मान्यता न होने के चलते इस अंचल के छात्रों को विज्ञान के अध्ययन के लिए सुदूर विद्यालयों में जाना पड़ता था। मान्यता मिलने से यह कठिनाई अब दूर हो गई है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों से कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है ।पूरे मनोयोग से छात्रों को निपुण बनाएं। देवरिया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि इस विद्यालय के विज्ञान वर्ग की मान्यता मिलने से छात्र उत्साहित हैं, उन्होंने घोषणा किया कि इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को वह क्रमशः₹ग्यारह हजार,₹पांच हजार व ₹दो हजार की नगद धनराशि प्रदान करेंगे। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस विद्यालय के चतुर्मुखी विकास के लिए वे हर तरह से तत्पर हैं। अशोक विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक उद्धव त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान की मान्यता मिलने से यहां के छात्र उत्साहित हैं।निश्चित रुप से वे विद्यालय तथा अपनें माता पिता का नाम रोशन करेंगें। प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद ने विज्ञान वर्ग की मान्यता में सहयोग करने के लिए कसया देवरिया जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष प्रसाद त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा तथा विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य व पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा व एसपीटी महाविद्यालय के प्राचार्य डा.शैलेंद्र मिश्र का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।विज्ञान संकाय के प्रभारी शिक्षक नीलेश शर्मा नें सब के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान इ.का.जौराबाजार के प्रधान लिपिक सुबोध पांडेय,शिक्षक गण अरविंद मिश्रा ,योगेश कुमार तिवारी,प्रेम कुमार तिवारी,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,संजय सिंह,पंकज सैनी,आरती द्विवेदी,माल्ती देवी,रामायन प्रसाद सिंह,रामायन यादव,बनारसी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी पुलिस मुठभेड़: बुढ़ाना में इनामी बदमाश अमजद का अंत

बुढ़ाना मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, दरोगा-सिपाही घायल, एसपी देहात की जैकेट…

4 minutes ago

DTC Senior Manager Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आयु सीमा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने सीनियर मैनेजर के पदों पर…

6 minutes ago

Canada School Shooting: ब्रिटिश कोलंबिया में 8 की मौत, 24 घायल; हमलावर ने की आत्महत्या

Canada School Shooting: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हुए एक दर्दनाक स्कूल शूटिंग मामले…

7 minutes ago

बार-बार मिल रही धमकियों से पटना कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पांच दिनों में तीसरी बार हाई…

57 minutes ago

मवेशी खाना की भूमि पर अतिक्रमण: क्या प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी?

पैमाइश के दो साल बाद भी मवेशी खाना की जमीन खाली क्यों नहीं? प्रशासनिक चुप्पी…

1 hour ago

अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, आभूषण दुकान में चोरी की नाकाम कोशिश

नकली चेन से असली सोना बदलने की कोशिश, दुकानदार की समझदारी से खुलासा सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago