बड़हलगंज( राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व एमएलसी रहें खजनी तहसील के उनवल निवासी रामपाल सिंह को बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।शनिवार की सुबह दस बजे बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर पर्व मंत्री रामपाल सिंह का शव लाया गया, जहां पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके पुत्र सहजनवां के पूर्व विधायक राजेन्द्र उर्फ बृजेश सिंह ने मुखाग्नि दी। बता दें कि स्व रामपाल सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को 87 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनकी पहचान उनवल के राज परिवार के एक अच्छे व्यक्तित्व में से एक थी। उनके अंतिम विदाई पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, सीपी चंद, पूर्व मंत्री सदल प्रसाद, पूर्व विधायक शीतल पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, चेयरमैन उनवल महेश दुबे, भाजपा नेता महेश उमर, अजय उर्फ टप्पू सिंह, सरोज रंजन शुक्ल, भाजपा नेता नरेंद्र जीत सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…