गोरखपुर -पाटलिपुत्र गोरखपुर एक्सप्रेस का राजापट्टी स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं० 15080/15079 गोरखपुर – पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस को थावे -मसरख रेल खण्ड पर पड़ने वाले राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है । इसी क्रम में 1 जून,2023 से राजापट्टी स्टेशन पर गाड़ी सं- 15080 गोरखपुर -पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गाड़ी 08:06 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 08:08 बजे पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी राजापट्टी स्टेशन पर 18:38 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 18:40 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रियों की सुविधा एवं माँग पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी सं० 15080/15079 गोरखपुर – पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस को 1जून 2023 से राजापट्टी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है । इस गाड़ी के राजापट्टी स्टेशन पर ठहराव का शुभारम्भ सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा 1 जून 2023 को 08:00 बजे हरी झण्डी दिखाकर करेंगे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

3 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

3 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

3 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

3 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

3 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

3 hours ago