गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Digvijay Nath P.G. College में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों इकाइयों द्वारा आयोजित विशेष सप्तदिवसीय शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम मीराबाई छात्रावास स्थित महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत युगपुरुष Mahant Digvijay Nath, Baba Gambhir Nath, माता सरस्वती, Mahant Avaidyanath तथा Maharana Pratap के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत सामूहिक रूप से गाया और प्रार्थना सभा आयोजित की।
स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
कार्यक्रम के अगले चरण में स्वयंसेवकों ने सभागार परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों का परिचयात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। इस सत्र का उद्देश्य स्वयंसेवकों के बीच आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूत करना था।
ये भी पढ़े – देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण
नई शिक्षा नीति और स्त्री शिक्षा पर चर्चा
शिविर के दूसरे सत्र में “नई शिक्षा नीति 2020: स्त्री शिक्षा के विशेष संदर्भ में” विषय पर बौद्धिक गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि शिक्षा शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. त्रिभुवन मिश्रा ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नीति शिक्षा को अधिक समावेशी, लचीला और व्यावहारिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण संभव है और समाज में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देना आवश्यक है।
कई स्वयंसेवकों ने लिया सक्रिय भाग
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीयूष सिंह और डॉ. निधि राय भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में अनुराग मिश्रा, क्षमा पाण्डेय, अर्चना गुप्ता, चांदनी मिश्रा, अंचल और मनमीत तिवारी सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
ये भी पढ़े – चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से, 27 मार्च को होगा समापन – आचार्य अजय शुक्ल
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय बलिया जनपद के समाजसेवी सत्येन्द्र…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध…