शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की स्मृति में गोरखपुर–अकूआ शहीद एक्सप्रेस का शुभारंभ

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की स्मृति में परिवहन मंत्री की अनुशंसा पर गोरखपुर से अकूआ तक शहीद एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया। देवरिया बस स्टैंड पर देवाआश्रम मठलार के मठाधीश स्वामी अभ्यानंद गिरी एवं वेदाचार्यों द्वारा विधिवत पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बाद बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जनहित में यह पहल शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रविप्रताप सिंह के अथक प्रयासों से साकार हुई। शहीद एक्सप्रेस के शुभारंभ से गोरखपुर, देवरिया, बरहज होते हुए अकूआ तक क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

भलुअनी में पूर्व सिधरिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता विक्रमादित्य सिंह के साथ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए और जनता को मिलने वाले लाभ पर हर्ष व्यक्त किया। बरहज चौराहे पर बस के पहुंचते ही “शहीद अंशुमान सिंह अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा और लोगों में उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर उग्रसेन सिंह, बृजेश सिंह, चंद्रभूषण पाण्डेय, उधम सिंह, पट्टू सिंह, राजू सिंह, राकेश सिंह, भानुप्रताप सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। जनमानस ने इस पहल के लिए रविप्रताप सिंह को शुभकामनाएं दीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

5 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

5 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

5 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

5 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

5 hours ago