मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) बीते बुधवार की रात्रि जनपद के रतनपुरा बाजार में टेलर के धक्के से घायल चार लोगों में गोपाल बंसफोर 35 वर्ष पुत्र छोटेलाल बंसफोर निवासी मुड़ियार थाना जखनिया जनपद गाजीपुर की बृहस्पतिवार की रात्रि मौत हो गई । गोपाल बंसफोर की ससुराल हलधरपुर थाना क्षेत्र के मड़ैली बढनपुरा ग्राम पंचायत में लालजी बंसफोर के यहां थी । वह अपने ससुराल में आया था ,और बुधवार की रात्रि रतनपुरा बाजार में कुछ खरीदारी करने के लिए गया था, उसी समय ट्रेलर चालक ने बिल्कुल गलत दिशा में जाकर एक दूसरे टेलर से पास लेने के चक्कर में चार लोगों को कुचल दिया था। जिसमें गोपाल बंसफोर को काफी अंदरूनी चोटें आई थी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। परंतु जिला चिकित्सालय से वे अपने घर जखनिया चला गया , परंतु पुनः तबीयत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर मऊ के किसी निजी चिकित्सालय में लाए ,जहां उसकी मौत हो गई। गोपाल की मौत से उनके ससुराल मड़ैली बढनपुरा में मातम छाया हुआ है। फिलहाल धक्का मारने वाला ट्रेलर पुलिस के कब्जे में है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…