संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रजनौली गांव में स्थित एक निजी तालाब में विषाक्त पदार्थ डाले जाने से भारी मात्रा में मछलियों की मौत हो गई। तालाब राम अचल निषाद नामक ग्रामीण द्वारा पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन के लिए उपयोग किया जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने तालाब में ज़हर डाल दिया। शनिवार सुबह जब राम अचल तालाब पहुंचे, तो उन्होंने बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां देखीं, जिनका वजन लगभग डेढ़ से दो किलो तक था। यह दृश्य देखकर वह भावुक हो उठे और रोने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
सूचना पाकर लोहरैया पुलिस चौकी से प्रभारी दिलीप सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने घटना को दुर्भावनापूर्ण बताया है और दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…