Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्युत सार्ट सर्किट से 15 हजार नकद सहित 3 लाख का सामान...

विद्युत सार्ट सर्किट से 15 हजार नकद सहित 3 लाख का सामान जलकर खाक

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने के चलते 15000 हजार नगद सहित लगभग 3 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।खालिसपुर ग्राम पंचायत के गोबरिया पूर्वे में रामधारी राजभर के घर विद्युत शार्ट सर्किट के चलते पक्की मकान में आग पकड़ ली परिवार के सारे सदस्य सोए हुए थे, आग की लपट के ताप से जब लोग जगे तब तक आग भीषण रूप पकड चुकी थी और दो कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, तन के कपड़े के सिवाय कुछ भी नहीं बचा है। फ्रिज कूलर वाशिंग मशीन सिलाई मशीन बेड अलमारी गेहूं चावल 10 कुंतल घर के सभी आवश्यक कागजात जिसमें खेत के कागजात गाड़ी के कागजात बैंक के कागजात एवं बच्चों के पढ़ाई के कागजात जलकर राख हो गए। परिजनों का शोर सुनकर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार काफी मर्माहत है क्योंकि उसकी सारी जमा पूंजी राख में तब्दील हो चुकी है अब परिवार आगे कैसे चलेगा इस बात की चिंता सता रही है मौके पर राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर मौका मुआयाना किया और शासन को रिपोर्ट प्रेषित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments