गारमेंट की दुकान में आग लगने से लाखो का सामान जलकर हुआ खाक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका के रुद्रपुर रोड पर स्थित गणपति गारमेंट्स की दुकान में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गयी, जिससे चारो तरफ अफरा तफरी मच गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 8:30 बजे के लगभग कपड़ा व्यवसाई सुधीर मद्धेशिया, अपनी दुकान बन्द करके घर चले गए थे, की करीब 10:30 बजे किसी ने उनको फोन करके सूचना दी कि आपके दुकान में आग लग गई हैं, सूचना मिलते ही सुधीर मद्देशिया भाग कर अपने दुकान पहुँचे और देखा कि दुकान का सारा सामान धु धु करके जल रहा था,आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गयी सूचना प्राप्त होते ही मौके थानाध्यक्ष मय फोर्स के साथ पहुँचेऔर स्थानीय लोगों की मदद से किसी भी तरह से आग पर काबू पाया गया।जबतक आग पर काबू किया जाता तबतक दुकान में लाखो का कपड़ा जल कर खाक हो चुका था।
इस संबंध में कपड़ा व्यवसाई नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी सुधीर मद्धेशिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, दुकान में बीस लाख का कपड़ा रखा गया था,किन्तु संपर्क सूत्रों की माने तो आग लगने का कारण संदिग्ध बताई जा रही है, तो कुछ लोग इसे विद्युत सार्ट सर्किट की वजह बता रहे हैं।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्र ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आग लगने के कारण को स्पष्ट किया जा सकता है।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

3 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago