June 18, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

गोल्डन मार्निंग : एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहा0स पहली बार लगाया पदकों का शतक

खेल डेस्क(राष्ट्र की परम्परा)। एशियन गेम्स में भाग ले रही भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए इस टूर्नामेंट में पदकों का शतक लगा लिया है। यह शतक भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगाया। एशियन गेम्स 2023 में फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को मात दे कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। कबड्डी का मैच काफी रोमांचक था और अंत तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
इस रोमांचक मैच की शुरुआत में टीम इंडिया ने बढ़त ले ली थी। परंतु बाद में चीनी ताइपे ने शानदार वापसी की और 9 मिनट बाकी रहते भारतीय टीम ऑलआउट हो गई। जिससे विपक्षी टीम ने बढ़त बना ली। ऐसे में स्कोर 22-22 की बराबरी पर पहुंच गया। इसके बाद अंतिम मिनट में भारत ने टच प्वाइंट हासिल किया और मैच को 26-24 से अपने पाले में कर लिया।
भारत ने शनिवार को पहले महिला तीरंदाजी में गोल्ड जीता। इसमें ज्योति याराजी ने भारत को जीत दिलाई। वहीं इसके बाद पुरुषों में ओजस दियोतल ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इन दोनों के अलावा तीरंदाजी में भारत ने एक कांस्य और रजत भी जीता। इसी के साथ देश ने 100 पदक का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

एशियाई खेलों में भारत का पहली बार पदकों का शतक
भारत ने एशियाई खेलों में पहली बार 100 पदक जीता है। भारत के पास अब 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 कांस्य पदक आ गए हैं। भारत के लिए इस बार तीरंदाजी, शूटिंग और एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बार सबसे ज्यादा मेडल इन्हीं खेलों में आए हैं। भारत ने अब तक कुल 24 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। भारत ने इससे पहले 22 गोल्ड अपने नाम किए थे। इस बार एथलेटिक्स भारत के लिए सबसे बेहतर रहा। एथलेटिक्स में भारत ने 29 मेडल अपने नाम किए। इस दौरान भारत ने 6 गोल्ड, 14 सिल्वर, और 9 कांस्य पदक जीते। इसके अलावा शूटिंग में भारत ने 22 मेडल, 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में आए। घुड़सवारी में भी भारत ने 42 साल बाद पदक अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय टीम ने बैडमिंटन में भी ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता है।