आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को रक्षाबन्धन के अवसर पर विभिन्न कक्षा के बच्चों ने विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 2 के बच्चों ने भाई बहन के ऊपर एक से बढ़कर एक ड्राइंग बनाया तो वही कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के बच्चों ने एक से बढ़कर एक राखी बनायी, जिसमें जी 20, चन्द्रयान 3 के साथ ही भाई बहन के रिश्तों से लेकर देशभक्ति से लबरेज विभिन्न प्रकार की राखी बनाकर अपनी भावना को व्यक्त किया। कक्षा 6 से कक्षा 7 तक के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के प्लॉटर बनाकर उसको विधिवत सजाकर कार्यक्रम में चार चांदलगा दिया। कक्षा 8 से कक्षा 9 के बच्चों ने बहुत ही आकर्षक और समाज को भाई बहन के रिश्तों के प्रति समर्पण, सुरक्षा और सम्मान की भावना से ओत प्रोत कर दिया । कक्षा 9 से कक्षा 12 के बच्चों ने रक्षाबन्धन पर विभिन्न प्रकार निबंध लिखा, जिसमें परिवार और उसमें भाई बहन के प्रेम के प्रति अपने अपने शब्दों में सम्मान का भाव प्रकट करते हुये लिखा कि परिवार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी भाई बहन का प्यार और एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य के साथ ही नीलम चैहान, दामिनी सिंह, कुमकुम दुबे, आरती सिंह, आकांक्षा सिंह, अनीता सिंह, ए के शुक्ला, एजाज अहमद, किशन मिश्रा, ई इंद्रजीत साहनी, सुनील त्रिपाठी के साथ सभी शिक्षको का सराहनीय योगदान रहा।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…