जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा

बेलहिया पुल का स्टीमेट बनाने को दिया निर्देश

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
गुरुवार को सगड़ी तहसील के उत्तर बाढ़ क्षेत्र का दौरा करते हुए जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने मातहतों के साथ महुला, गांगेपुर, हाजीपुर, जमुवारी होते हुए बेलहिया ढाला पहुंचे। 2018 /19 की बाढ़ में बेलहिया पुल बह गया था जिसका जिला अधिकारी ने निरीक्षण किया।
ग्रामीण, किसान, मजदूर आदि सभी लोग पुल निर्माण को लेकर परेशान रहे हैं, पुल से 12 गांव के 15000 की आबादी का आवागमन होता है। इन गांव के किसान अपना गन्ना भी इसी पुल से होकर घोसी चीनी मिल पर ले जाते है। पुल के बह जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपस्थित ग्रामीणों ने सरयू की कटान से बह गए पुल से हो रही समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया, तो जिलाधिकारी ने पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को स्टीमेट बनाने को कहा।
बाढ़ क्षेत्र का बनाए गए मैप का भी बारीकी से निरीक्षण किया। नदी किनारे के कौन-कौन गांव पहले प्रभावित होते हैं उन गांवों के बारे में जानकारी लिया, पानी से गांवो के घिर जाने के बाद लोगों को किन आश्रय स्थालो पर रखा जाता है इसकी भी जानकारी ली।
बाढ़ खंड विभाग को निर्देशित किया कि बंधे में हुए रैंन कट को तत्काल भरे । सभी अधिकारियों से कहा कि बाढ़ की समस्याओं पर नजर बनाए रखें ।
इस मौके पर एडीएम आजाद भगत सिंह, एसडीएम सगड़ी अतुल गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी आई.एन. तिवारी , अधिशासी अभियंता दलीप कुमार, तहसीलदार विवेकानंद दूबे, एडीओ पंचायत हरैया राणा प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान राजमन यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

9 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

9 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago