Categories: Uncategorized

नाबालिग लड़की के बलात्कारी को फांसी की सजा दो – हिन्दू महासभा

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बारह वर्ष की नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोइन खान पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से एक माह के अंदर फांसी की सजा देने और बलात्कारी को फांसी की सजा के फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायिक निर्णय को किसी भी कोर्ट में चुनौती देने के अधिकार से वंचित करने की मांग की है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया हिन्दू महासभा बलात्कारी को फांसी की सजा और पीड़िता को न्याय के साथ राज्य सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाने का संकल्प लिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर बरसते हुए कहा कि उसके कार्यकर्ता स्वर्गीय मुलायम सिंह के ” इस उम्र में बच्चों से गलती हो जाया करती है ” के संदेश को आत्मसात कर बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने बलात्कार प्रकरण पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के सांसदों के जीतने से उत्पाती और अपराधिक तत्वों का मनोबल बढ़ा है। उत्तर प्रदेश एक बार फिर बलात्कार प्रदेश और अपराधियों का प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर है। हिन्दू महासभा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अपराधिक और बलात्कारी मनोवृति का विरोध करेगी।
डॉक्टर गीता रानी ने मुख्यमंत्री योगी से पीड़िता की मां के मिलने के बाद पुलिस और अधिकारी आरोपी बलात्कारी मोइन खान के जमीन की पैमाईश करने पहुंचे जो किसी बड़े निर्णय और एक्शन का प्रतीक है। पूरा कलंदर थाना के एस ओ और भदरसा चौकी के इंचार्ज को सस्पेंड किया जाना दर्शाता है कि योगी शासन में किसी भी अपराधी और उसके सहयोगियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाता है।
हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बलात्कारी को फांसी की सजा दिलवाने के लिए जन अभियान आरंभ करने का ऐलान करते हुए कहा कि रविवार 4 अगस्त को प्रदेश मंत्री राकेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में हिन्दू महासभा अयोध्या जिला पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता और उसके परिवार से मिलेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

2 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

3 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

4 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

4 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

4 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

4 hours ago