संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के अवध गर्ल्स इंटर कालेज, कड़जा-सेमरियावां में मिशन शक्ति के तहत जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बालिकाओं को अपने सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को बैड टच और गुड टच के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया।
उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के कानूनों के बारे में भी जानकारी दिया।
उन्होंने किसी अपराध के बाबत न्यायालय में अपनाए जाने वाले प्रक्रिया की जानकारी दिया।
दुधारा थाना के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को डरने की जरूरत नही है। उन्हें अपने समस्याओं के बारे में बताना चाहिए। पुलिस स्तर पर उन्हें हर संभव सहायता मिलेगी।
असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मो.दानिश अहमद व जहीर अहमद ने बच्चों से संबंधित कानून के बारे में बताया।
विद्यालय के पूर्व प्रबंधक अब्दुल हकीम ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य मो.नाज, अबू ओसामा, डा. इम्तियाज अहमद, तारिक अनवर, मो.ईशा, अबू हसन समेत छात्राएं उपस्थित रही।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…