अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर केक काटकर मनाया गया चार छात्राओं का जन्मदिन
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के गौरीश्रीराम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। बच्चियों को उनके अधिकारों व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया व इस दिन पैदा हुईं चार छात्राओं का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देवमुनि वर्मा ने कहा कि बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, उन्हें अच्छा जीवन देने से लेकर शिक्षा और कैरियर के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। एक बच्ची के जन्म से लेकर परिवार में उसकी स्थिति, शिक्षा के अधिकार और कैरियर में महिलाओं के विकास में आने वाला बाधाओं को दूर करने के लिए, जागरूकता फैलाना ही इस दिवस का मोटिव है। उन्होने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षित बालिकाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं और उच्च पदों पर कार्य कर देश व समाज की सेवा कर सकती है। शिक्षित महिला सामाजिक और आर्थिक तरक्की में बड़ा योगदान दे सकती है। छात्रा अदिति तिवारी, नंदिनी राव, प्रीति तिवारी आरती का जन्मदिन केक काटकर गया गया। इस अवसर पर वार्डेन फिरदौस आरा, ब्रजेश सिंह, सुमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…