विश्व के शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों में चयनित हुए डॉ मनोज

यू.एस.ए द्वारा जारी सूची में लगातार तीसरी बार चयनित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(केन्द्रीय कृषि अभियांत्रकी संस्थान)के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी को खाद्य प्रसंस्करण अनुसन्धान के लिए लगातार तीसरी बार विश्‍व के शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों में चयनित किया गया। यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका (यू.एस.ए) स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी परिणाम के बाद उनके गांव सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी।
फाजिलनगर विकासखण्ड के महासोंन गांव निवासी डॉ मनोज त्रिपाठी अपनी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पावानगर महाबीर इंटर कालेज फाजिलनगर से उतीर्ण कर गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उतीर्ण की। 2004 में पंतनगर विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद आइसीएफएआई अंतराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर रहे।2009 से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भोपाल में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डॉ त्रिपाठी दिल्ली में आयोजित जी-20 की बैठक में, अपने संस्थान के वैज्ञानिक टीम के नोडल अधिकारी भी रहे। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी खाद्य प्रसंस्करण को लेकर प्रतिवर्ष दुनिया के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों की सूची जारी करता है। यह सूची विश्व के सभी वैज्ञानिको के शोध कार्यो, शोध पत्रों एवं शोध कार्यो का विश्‍व के विकास में प्रभाव का सर्वे कराने के बाद जारी किया जाता है। डॉ मनोज ने यह उपलब्धि 2021 तथा 2022 में भी प्राप्त की थी। इसमे शामिल विज्ञानियों के शोध सबसे ज्यादा उल्लिखित (साइटेड) किए गए हैं। यूएसए की स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की वैज्ञानियों की सूची को विश्व की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रकाशन एल्सीवीर द्वारा प्रकाशित किया गया है। 16 राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पुस्तक, 102 शोध पत्र लिख चुके डॉ त्रिपाठी राष्ट्रीय एकेडमी के सदस्य भी हैं। विगत माह उनके प्रोबायोटिक सोया चीज स्प्रेड पर भारत सरकार द्वारा पेटेंट भी प्रदान किया गया है। सोयाबीन,बाजरा,फल आधारित खाद्य विकास को लेकर शोध में लगे डॉ त्रिपाठी अपनी सफलता का श्रेय अपने समस्त शुभचिंतकों को दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

19 minutes ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

12 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

12 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

13 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

13 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

13 hours ago