स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा, कुशीनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत, कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रामकोला में मंगलवार से 03 दिन पूर्व तक जन्म लिए हुए बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया, तथा उनकी माताओं ज्योती पत्नी राकेश, प्रीती पत्नी उपेन्द्र कुमार, अल्वा पत्नी नीतिश विश्वकर्मा, नगमा खातून पत्नी हुसैन अली तथा सीता पत्नी निरंजन गुप्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हाटा में जावरून पत्नी खलील, सोनी देवी पत्नी शीतल एवं रीना देवी पत्नी राजू प्रसाद, को मिष्ठान, सॉल, बेवी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया, इत्यादि उपहार स्वरूप दिया गया तथा महिला कल्याण द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया, जिसमे उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी दिया गया।
इस अवसर पर रामकोला में डॉ एस०के० विश्वकर्मा एम०ओ०आई०एस०, डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा प्रभारी चिकित्साधिकारी, संगीता यादव, प्रियंका कनौजिया, बबीता गोयल, निरंजन तिवारी, आलोक मिश्रा, विनय कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी, शर्मिला नवाज, नरगिस, सुनैना सिंह, पुनीता, मनिता यादव तथा हाटा में अमित कुमार एम०ओ०आई०सी० एस०पी० रावत, मो० इमरान खान, सध्या सिंह नर्स, कान्ती बाला फर्मासिस्ट, शीतल द्विवेदी, संतोष कुमार तथा लाल साहब सिंह, ओम प्रकाश यादव, कनिष्ठ सहायक, बंदना, जिला समन्वयक, महिला शक्ति केन्द्र, प्रीती सिंह, जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र, अभिषेक सिंह, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन, सोनू आउट रिच वर्कर, सुनीता पाण्डेय केस वर्कर चाइल्ड हेल्प लाइन आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

53 minutes ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

4 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

6 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

6 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

6 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

6 hours ago