मेडिकल कालेज में कन्या जन्मोत्सव आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बुधवार को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज, देवरिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम हेड आफ डिपार्टमेंट बबीता कपुर एवं अल्पना मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, देवरिया की अध्यक्षता में मनाया गया । इस कार्यक्रम में नवजात बच्चिओ के अभिभावकों का उत्साहवर्धन करने के लिए केक काटकर उन्हे बेबी किट, मिष्ठान एवं बधाई-पत्र प्रदान किया गया ।
जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताये हुये कहा गया कि बेटियों के पैदा होने पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाये, बेटियो को बोझ ना समझे । बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य है गिरते बाल लिंगानुपात में कमी लाना, बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिरण से जुड़े मुद्दों का समाधान करना है। इस अवसर पर मेडिकल कालेज में पैदा हुयी नवजात बच्चिओं की माताओ ने मिलकर केट काटा एवं खुशियां मनायी ।
कार्यक्रम में कुल 30 बच्चियों के परिजनों को बेबी किट, मिष्ठान, बधाई-पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान डा. एस.के सिंह, डा. निहारिका सिंह अन्य महिला चिकित्सक, सिस्टर इन्जार्ज, स्टाप नर्स, सैफ खान कनिष्ठ सहायक जिला परिवीक्षा कार्यालय, वन स्टाप सेन्टर व महिला शक्ति केन्द्र के महिला कार्मिक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोजगार का महाकुंभ: 9 कंपनियों ने 259 युवाओं को दिया मौका

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित देवरिया रोजगार मेला 2026 में कुल 402 अभ्यर्थियों…

3 minutes ago

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मैक्रॉन का बड़ा बयान, बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है प्रतिबंध

एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…

1 hour ago

कराची में सिलेंडर धमाका, इमारत ढही; 16 की मौत

कराची (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर…

1 hour ago

नाइजीरिया खदान गैस रिसाव में 37 मौतें, जांच जारी

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में स्थित एक खदान में जहरीली गैस के रिसाव से कम…

1 hour ago

RSS शताब्दी वर्ष के बीच यूपी में चुनावी समीकरणों पर मंथन

योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…

2 hours ago

पैसों के विवाद में खूनी अंजाम? बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस की जांच तेज

बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस: युवक फंदे से लटका मिला, बक्से में थर्ड जेंडर का…

2 hours ago