गाजीपुर।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गैंगस्टर से नेता बने दिवंगत मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, उमर अंसारी पर जब्त की गई एक संपत्ति से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार करने का गंभीर आरोप है।
पुलिस का कहना है कि उमर अंसारी ने इस संपत्ति के दस्तावेज में अपनी मां अफसा अंसारी के हस्ताक्षर जालसाजी से किए। अफसा अंसारी पर भी 50,000 रुपये का इनाम घोषित है। इस संबंध में मोहम्मदाबाद थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उमर अंसारी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अपराध और माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी का निधन 28 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हार्ट अटैक से हुआ था। उस समय वह आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। उन्हें 13 मार्च 2024 को 1990 में फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने के मामले में दोषी ठहराया गया था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उमर अंसारी की गिरफ्तारी से अंसारी परिवार की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…
करवा चौथ की रात खुला कथित प्रेम प्रसंग का राज! पत्नी को दूसरे युवक के…
बहन को रोकने के लिए छत से कूदा भाई; 3 किमी पीछा कर मोतीझील में…
30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…