भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, जनसैलाब उमड़ा

सिवान, बिहार (राष्ट्र की परम्परा) सावन मास के पावन अवसर पर नौतन प्रखंड के खाप बनकट पंचायत के विश्रामपुर लाला टोला में भगवान शिव के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ हेतु शनिवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पवित्र अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु, जिनमें नर-नारी, युवक-युवतियां, महिलाएं और कन्याएं शामिल थीं, अपने-अपने सिर पर कलश धारण कर “हर-हर महादेव” और “जय शिव शंकर” के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

कलश यात्रा का शुभारंभ बंकुल स्थित झरहि नदी के घाट से हुआ, जहां यज्ञ के लिए कलशों में पवित्र जल भरा गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र शिवमय माहौल में गूंज उठा। कलश यात्रा में घोड़े, हाथी, गाजा-बाजा और ढोल-नगाड़ों की थाप ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
इस महायज्ञ के मुख्य यजमान लाल बाबू चौधरी, कृष्ण नाथ पासवान, विद्या लाल कुशवाहा, जन सुराज के मुन्ना पांडेय, शिवदयाल भगत, अवधेश यादव, गुड्डू गुप्ता, जिला परिषद सदस्य बेबी देवी और रवि शंकर यादव रहे। कलश यात्रा का नेतृत्व भी इन्हीं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।
कलश यात्रा में न केवल स्थानीय लोग, बल्कि आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सावन माह में आयोजित इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।
महायज्ञ स्थल पर रामलीला और प्रवचन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए विद्वान कथावाचक धार्मिक कथा एवं भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह महायज्ञ मंगलवार को विधिवत पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।

सावन के पवित्र माह में आयोजित इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल किया, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का भी संदेश दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

भूटान में कुदरत का कहर? GLOF से मचा हड़कंप, NDRF अलर्ट और निचले इलाकों को खाली कराने की तैयारी

ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…

5 hours ago

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

5 hours ago

कोई समाज सुधारक, कोई सुरों का जादूगर: 30 अक्टूबर को याद की जाने वाली महान विभूतियां

30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…

7 hours ago