साहित्यकार विष्णु लाल कुमाल के 76 वें जन्मदिन पर घमंजा पुस्तक का हुआ विमोचन

बहुभाषिक काव्य गोष्ठी के साथ साहित्यिक रूप से मना जन्मदिन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)भारत नेपाल सीमा रुपईडीहा से 5 किलोमीटर अंदर नेपालगंज बांके जनपद में अवधी हिंदी की लंबे समय से अलख जगा रहे, वरिष्ठ साहित्यकार संचार कर्मी रेडियो संचालक तथा अवधी संस्कृतिक प्रतिष्ठान केंद्रीय कार्य समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु लाल कमाल के 76 वें जन्मदिन पर महेंद्र पुस्तकालय में अमृत महोत्सव जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुमाल के द्वारा लिखी गई अवधी पुस्तक घमंजा का भी विमोचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवधी शुभचिंतक वरिष्ठ समाजसेवी राजनेता पशुपति दाल मिश्रा रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल के वरिष्ठ कथाकार सनत रेग्मी तथा रुपईडीहा के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य रहे। अतिथियों के क्रम में वरिष्ठ साहित्यकार हाजी अब्दुल लतीफ शौक, साहित्य सेवी विजय वर्मा, जहीरूल हक जीनू सहित अन्य साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही। पुस्तक विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि कुमाल ने बहुत ही कम संसाधन में साहित्य की अलख जगाई जो नेपाल से चलकर भारत के कोने कोने में पहुंची है । कुमाल के द्वारा नेपालगंज में जो अवधी साहित्य संस्कृत संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है वह अतुलनीय है। विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित रुपईडीहा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य ने बिष्णु लाल कुमाल को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके द्वारा किए जा रहे साहित्यिक सामाजिक कार्यों को सराहा । कार्यक्रम के समापन पर विष्णु लाल कुमाल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया। कार्यक्रम के समापन पर रुपैडिहा के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य को सम्मानित किया गया।इस मौके पर पशुपति दयाल मिश्रा, सनत रेगमी, विजय वर्मा ,हाजी अब्दुल लतीफ शौक, जहीरूल हक जीनू, चंदा सिंह ,काजल शर्मा अल्पना वैश्य सहित काफी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

13 minutes ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

30 minutes ago

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

17 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

17 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

17 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

17 hours ago