डीएम ने लंबित प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
उक्त बैठक में अधिशासी अधिकारियों के कार्य प्रगति का उन्होंने रिपोर्ट लिया, तथा विभिन्न परियोजनाओं के न पूर्ण होने के संदर्भ में कारण पूछा। जिलाधिकारी ने लंबित प्रोजेक्ट के जल्द पूरा किये जाने हेतु निर्देश दिए,
इस क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए, बताया कि विभिन्न परिचालित परियोजनाओं का मौके का फोटोग्राफ व वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से करें । उन्होंने समस्त लंबित परियोजनाओं के संदर्भ में अगले दो-तीन दिनों में कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि ठेकेदार के साथ बैठक कर उन्हें मानव संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए जाएं, जिससे कार्य मे गति आ सके। डी एम ने कहा कि ठेकेदार यदि समय से कार्य नहीं कर रहे हैं तो लक्षित समय खत्म होने पर पेनाल्टी व नोटिस संबंधित ठेकेदार को दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि परियोजना स्थल पर जहां-जहां विवाद है, वहां संबंधित उप जिलाधिकारी के साथ मिलकर समस्या का समाधान करावे।
जिलाधिकारी ने जनपद में डेंगू की समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, नियमित तौर पर फागिंग की जाए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में 03 दिन के अंतराल पर हर लोकेशन पर दुबारा फॉगिंग किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि फागिंग मशीन की संख्या वृद्धि कर फॉगिंग कार्य को तीव्रता प्रदान करें। इससे पहले बैठक में उन्होंने पुराने कार्य पूर्ण नहीं होने व धीमी प्रगति पर अधिशासी अधिकारी पडरौना को स्पष्टीकरण दिए जाने हेतु, अपर जिला अधिकारी को निर्देशित किया।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

36 minutes ago

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

6 hours ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

7 hours ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

7 hours ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

7 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

17 hours ago