सामान्य प्रेक्षक व डीएम ने आईटीएम चेहरी में मतदान प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के विधान सभावार प्रशिक्षण का सामान्य प्रेक्षक गुरुप्रीत कौर सप्रा व जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।
उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी से अब तक प्रशिक्षित कर्मियों की जनाकरी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि नौतनवां और फरेंदा के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण कराया जा चुका है, जबकि आज सिसवां विधान सभा के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रेक्षक द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी मतदान कार्मिकों को मतदान हेतु शुभकामना प्रेषित किया।
जिलाधिकारी ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें और स्वविवेक का इस्तेमाल करने से बचें। उन्होंने मतदान के दौरान किसी भी ऐसे व्यवहार से बचने के विषय में निर्देशित किया जो चुनाव आयोग के निर्देशों और निष्पक्ष चुनाव के विपरीत हो। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि बूथ के भीतर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मोबाइल लेकर प्रवेश न करे। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पीठासीन या मतदान अधिकारी अपने साथ सहायक या प्रॉक्सी न लेकर आएं।
आईटीएम चेहरी में आज से विधानसभा सिसवा में नियुक्त मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया गया। अंतिम प्रशिक्षण में एक पोलिंग पार्टी में तैनात कार्मिकों का प्रशिक्षण एक साथ कराया गया। इसके अतिरिक्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का भी प्रशिक्षण आज ही कराया गया।
इस दौरान परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

5 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

5 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

5 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

5 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

5 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

5 hours ago