Categories: Uncategorized

आम बजट 2025: विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत का होगा निर्माण

यह सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट है।

बजट को किसी ने सराहा, तो किसी ने निराशाजनक बताया

गोरखपुर/संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में आम बजट पेश किया। बजट को कुछ ने सराहा, तो कुछ ने फेल बताया। बजट में 12 लाख तक की आय पर टैक्स में छूट मिलने पर सत्ताधारी, व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों ने केन्द्र सरकार की तारीफ की है। इस सम्बन्ध में रविवार को भी लोग चर्चा करते हुए अपनी राय दे रहे थे।

बजट 2025-विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम: अभय सिंह

दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि आम बजट 2025 विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए मोदी सरकार की दूरदर्शी नीति का एक सशक्त ब्लूप्रिंट है। यह बजट युवा, किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाओं और बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य से लेकर स्टार्टअप, नवाचार और निवेश तक हर क्षेत्र को सशक्त बनाने वाला है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट में 12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। यह ऐतिहासिक कदम मध्यम वर्ग सहित देश के करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाएगा। यह जनहितकारी निर्णय न केवल आम नागरिकों की आर्थिक मजबूती को बढ़ावा देगा। बल्कि उनके जीवन स्तर को भी सशक्त बनाएगा। यह सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट है। के

शानदार जनहित का बजट: गौरव निषाद


युवा भाजपा नेता गौरव निषाद ने बजट-2025 को शानदार जनहित का बजट बताया है। उन्होंने बताया कि यह बजट किसान, गरीब, व्यापारी, आमजन के हित का बजट है। यह बजट हर वर्ग को देखकर पेश किया गया। इससे देश में विकास की गंगा बहेगी। साथ ही किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी और गरीब दर कम होगी।

जन हितकारी है बजट : अत्रेश श्रीवास्तव

भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक अत्रेश श्रीवास्तव ने बजट को जनता के हित का बताया। उन्होंने बताया कि बजट में सबका ध्यान रखा गया है। यह बजट जनता का हितकारी है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश का विकास होगा। साथ ही पर्यटन विकास भी होगा।

विकसित भारत का विकासशील बजट, समग्र विकास की और अग्रसर होगा भारतः ई. सुधांशु सिंह

एमएलसी प्रतिनिधि ई. सुधांशु सिंह ने देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत का विकासशील बजट है इस बजट से समग्र विकास की ओर अग्रसर होगा। भारत एक और देशवासियों को बजट में 12 लाख तक की छूट देकर देशवासियों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। वहीं लघु, सूक्ष्म उद्योग, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा एवं मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां पर विशेष ध्यान देते हुए छूट देकर आगे बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। निश्चित ही आजादी के बाद से अब तक का सबसे अच्छा बजट वित्त मंत्री ने पेश किया है। जिसका हर वर्ग स्वागत कर रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

12 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

16 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

16 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

16 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

16 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

18 hours ago