Categories: Uncategorized

एसडीओ सहित विद्युत विभाग के कर्मचारियों का पुतला फूंका गया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विद्युत विभाग के एसडीओ हल्दी कार्यालय पर नहीं बैठने के कारण एक मुश्त समाधान योजना के लाभ से वंचित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने हल्दी-सोनवानी मार्ग के तिराहे पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीओ सहित विद्युत विभाग के कर्मचारियों का पुतला फूंका-पुतला दहन से पूर्व विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीओ द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं करने तथा उनके हल्दी स्थित विद्युत कार्यालय पर नहीं बैठने से एक मुश्त समाधान योजना का लाभ नहीं मिलने व उनके द्वारा बिल संशोधन नहीं किए जाने तथा संशोधन के लिए लाचार महिलाओं व वृद्धों को बार-बार बलिया तथा विद्युत उपकेंद्र दुबहर पर बुलाने से नाराज हो जाम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।पुतला दहन के बाद विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर एसडीओ हल्दी कार्यालय पर नहीं बैठते है तो हमलोग जिला कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।इस मौके पर अधिवक्ता विद्याशरण चौबे उर्फ धन्नू,आजाद भोला पांडेय,विनोद सिंह,अनूप सिंह,आर्यन पांडेय,छोटू उपाध्याय ,अप्पू,अंकित,सत्यम दुबे सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

4 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

4 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

4 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

4 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

5 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

5 hours ago